भूमिपूजन कर कार्यक्रम की तैयारियों का शुभारंभ, 18 नवंबर को एसआरपी इंटर कॉलेज मैदान में सजेगा सातवां भव्य खाटू श्याम दरबार
मुरलीमनोहर मंदिर से सुबह नौ बजे निकलेगी भव्य निशान यात्रा, पालिकाध्यक्ष व कार्यक्रम अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन, देर रात तक होगी भजन संध्या
कोंच। पागल श्याम प्रेमी परिवार के तत्वावधान में 18 नवंबर, बुधवार को एसआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में सातवें भव्य खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पिंकू फुलेला ने एसआरपी इंटर कॉलेज मैदान में विधिवत भूमिपूजन कर कार्यक्रम की तैयारियों का शुभारंभ किया।
महोत्सव का शुभारंभ सुबह नौ बजे मुरलीमनोहर मंदिर से निकलने वाली भव्य निशान यात्रा के साथ होगा। इसमें श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए निशान लेकर शामिल होंगे। इसके बाद शाम को एसआरपी इंटर कॉलेज मैदान में �
Konch, Jalaun | Nov 11, 2026