दीपावली पर कोंच को सौगात, 21.16 करोड़ से बनेगा पांच किमी लंबा बाईपास
कोंच-पहाड़गांव रोड से कोंच-उरई स्टेट हाईवे तक बनेगा मार्ग, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से जाम से मिलेगी राहत
कोंच। दीपावली पर कोंच क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। कोंच-पहाड़गांव रोड को कोंच-उरई स्टेट हाईवे से जोड़ने वाले करीब पांच किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 21.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सात मीटर चौड़ा प्रस्तावित यह बाईपास मोक्षधाम से पहले कैलिया-पहाड़गांव बाईपास मार्ग से शुरू होकर संतोषी माता मंदिर, घुसिया रोड और नहर पटरी होते हुए एट तिराहे तक पहुंचेगा। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन लंबे समय से इसके निर्माण के लिए प्रयासरत थे। लोक निर्माण विभाग के एई नंदकिशोर ने बताया कि निर्माण के लिए कुछ जमीन भी खरीदी जानी है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि बाईपास बनने से नगर के
Konch, Jalaun | Nov 7, 2026