धनतेरस से बाजारों में रहेगी वाहनों की नो एंट्री, चौराहों पर होगी बैरिकेडिंग
सुबह आठ बजे से देर रात तक लागू रहेगी व्यवस्था, पुलिस कर्मियों की लगाई जाएगी ड्यूटी
कोंच। दीपावली के त्योहार को लेकर नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। खासकर किराना, रेडीमेड, साड़ी, शृंगार और सजावट की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी जा रही है। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को धनतेरस के दिन बाजारों में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्रमुख चौराहों और रास्तों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देश पर कोतवाली पुलिस बाजारों में आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर रही है। कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धनतेरस के दिन सुबह आठ बजे से देर रात तक बाजार बंद होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। �
Konch, Jalaun | Nov 5, 2026