बहादुरपुर: गांधी जयंती पर खुलेआम मांस-मछली की बिक्री, मछली बाजार में उमड़ी भारी भीड़; नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल
दरभंगा। गांधी जयंती के अवसर पर मांस-मछली की बिक्री और पशु-पक्षियों के वध पर रोक के निर्देश के बावजूद दरभंगा में इसकी खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह लहेरियासराय चट्टी चौक के समीप दर्जनों दुकानों पर मांस-मछली की बिक्री होती दिखी। वहीं दोनार मछली बाजार में भी मछली खरीदने के लिए भारी भीड़ देखी गई। मिथिला में आज जितिया पर्व भी मनाया जा रहा है