सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, 25 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे फैसला
डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों में शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय मैदान में मतदान दलों की अंतिम ट्रेनिंग हुई, जिसके बाद 35 मतदान दलों को केंद्रों के लिए रवाना किया गया। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 25 हजार 56 मतदाता हैं, जो 99 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 35-35 प्रत्याशी हैं, जबकि 14 वार्डों में बीएपी के साथ त्रिकोणीय मुकाबला है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
#Sagwara #Dungarpur #RajasthanElection #MunicipalElection #LocalElection