दमोह में मोटीफाइड साइलेंसर पर एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में चला बुलडोजर, 100 से अधिक साइलेंसर, हूटर और हॉर्न किए नष्ट
दमोह। मोटीफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में पिछले 2 माह से चल रही वाहन चेकिंग के दौरान जब्त किए गए 100 से अधिक उपकरणों को गुरुवार दोपहर उत्कृष्ट विद्यालय, वीआईपी रोड के सामने जेसीबी की मदद से नष्ट किया गया। कार्रवाई एसपी आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई। मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने कहा कि वाहनों में प्रतिबंधित उपकरण लगाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Damoh Police
Collector Office Damoh
Damoh, Damoh | Sep 10, 2026