गरोठ: गरोठ में अखिल भारतीय राजपूत महासभा का दो दिवसीय शिविर आयोजित हुआ
गरोठ में अखिल भारतीय राजपूत महासभा का दो दिवसीय शिविर का आयोजन रखा गया।यह आयोजन शिव कमल रिसोर्ट गरोठ में रखा गया। इस आयोजन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं संगठात्मक गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं के दायित्वों को लेकर उसके संबंध में प्रशिक्षित किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने संगठन में कार्यकर्ताओं को गुण और विशेषताएं बताई।