गरोठ न्यायालय और बस स्टैंड के आसपास अवैध सट्टा कारोबार खुलेआम संचालित होने की खबर सामने आई है। कोर्ट गेट और बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थानों पर दिनदहाड़े दांव लगाए जा रहे हैं, वहीं गरोठ की सब्जी मंडी और सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे लाखों रुपये का सट्टा चलने की चर्चा है।