गरोठ थाना क्षेत्र के गांव खड़ावदा में कुएं का पानी पीने से एक महिला की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। गायत्री नगर निवासी मिश्रा बाई ने पास स्थित रिंकेश डबकरा के कुएं से पानी भरकर पिया, जिसमें दवाई जैसी तेज गंध बताई गई। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उन्हें चक्कर आए और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल इंदिरा गांधी शासकीय अस्पताल, गरोठ लेकर पहुंचे,