थाना गरोठ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। प्रकरण क्रमांक 54/26 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात लगभग 10.30 से 11 बजे के बीच भेरू बावजी चौराहा, ग्राम सपानिया क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।