भानपुरा थाना क्षेत्र के कैथुलि गुलाब नगर में नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार 10 फरवरी को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच छात्रा घर के पीछे हैंडपंप से पानी लेने गई थी, तभी काली कार में सवार लोगों ने उसे जबरन उठा लिया। परिवार ने गांव के कैलाश, विजय और जैकी पर संलिप्तता का आरोप लगाया है।