#Balrampur ! हादसे के पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम-एसपी, बंधाया ढांढस...
हरसंभव मदद का भरोसा, दोषियों पर विधिक कार्रवाई का आश्वासन...
#बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। वहीं, डीएम और एसपी ने घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।
#dmbalrampur #spbalrampur
Balrampur, Balrampur | Oct 18, 2026