🔴 बलरामपुर | बिग ब्रेकिंग न्यूज़🚨
हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, कथा वाचक सहित कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
➡️ बलरामपुर के हर्रैया थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
➡️ बहुजन जागरूकता मंच बरदौलिया की ओर से आयोजित संगीतमयी बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान और माता अंजनी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है।
➡️ मामले में कथा वाचक सहित कार्यक्रम के आयोजकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
➡️ मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है। लोगों की नजर अब पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।
➡️ वहीं, सवर्ण आर्मी बलरामपुर संगठन ने धार्मिक आस्था और देवी-देवताओं के प्रति कथित आपत्तिजनक बयानबाजी व सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के मामलों में विरोध दर्ज कराने तथा कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
➡️ फिलहाल मामले में पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#BalrampurNews #बलरामपुर #हर्रैया #BreakingNews #BigBreaking #UPNews #उत्तरप्रदेश #HanumanJi #माता_अंजनी #धार्मिक_भावनाएं #FIR #PoliceAction #BNS #सवर्णआर्मी #HindiNews #SocialMediaNews #LatestNews #BalrampurPolice #NewsUpdate #ViralNews