घाटमपुर: साढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात 6 घरों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
साढ़ थाना क्षेत्र के अलग-2 गांवों के 6 घरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों माल पार कर दिया। लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में चोरों बेखौफ होकर घटना को अंजाम देकर रफू चक्कर हो गए ।पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सभी जगह चोरों ने रोड के किनारे के घर को चुना व ताला तोड़ घटना को अंजाम देते रहे। सीसीटीवी कैमरे में एक कार व हाफ पैंट पहने दो युवक कैद हुए हैं।