Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
rammanohar222326
40 साल से बंद शासकीय रास्ते को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त, किसानों को मिली बड़ी राहत पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो. 7470902171 #Shivpuri #Narwar #EncroachmentFree #MPNews #CollectorShivpuri #FarmersRelief #AdministrationAction
Karera, Shivpuri
| Nov 5, 2026
#shivpuri
#narwar
#encroachmentfree
#mpnews
#collectorshivpuri
#farmersrelief
#administrationaction
MORE NEWS
शिवपुरी जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने ग्राम सिरसौद पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पत्रकार राम मनोहर मिश्रा 📞 मो. 7470902171 #Shivpuri #CollectorShivpuri #ArpitVermaIAS #Sirsoud #ShivpuriNews #MPNews #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Nov 5, 2026
दिव्यांग अरविंद धानुक को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, पेंशन भी हुई स्वीकृत, जीवन में आई नई उम्मीद शिवपुरी जिले के नरवर जनपद के ग्राम सीहोर निवासी दिव्यांग अरविंद धानुक के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में उन्होंने कलेक्टर अर्पित वर्मा के सामने अपनी समस्या रखकर सहायता की गुहार लगाई थी। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 4 नवंबर को अरविंद धानुक को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनकी दिव्यांगजन पेंशन भी स्वीकृत कर लाभ शुरू कर दिया गया। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अरविंद के जीवन में अब नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की राह खुली है। ट्राइसाइकिल मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर अर्पित वर्मा का आभार व्यक्त किया। प्रशासन की इस त्वरित पहल ने एक बार फिर साबित किया है कि जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से समाधान करना ही सुशासन की असली पहचान है। #Shivpuri #CollectorArpitVerma #JanVishwasAbhiyan #DivyangSahayata #MotorizedTricycle #GoodGovernance #MPNews
Karera, Shivpuri | Nov 4, 2026
नरेश खण्डेल को इलाज के लिए मिली ₹10 हजार की आर्थिक सहायता, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सौंपा चेक शिवपुरी जिले के बदरवास से प्रशासन की संवेदनशीलता की एक तस्वीर सामने आई है। यहां गंभीर बीमारी से जूझ रहे हनुमान कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 13 निवासी नरेश खण्डेल को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने रेडक्रॉस मद से स्वीकृत ₹10 हजार की सहायता राशि का चेक नरेश खण्डेल को सौंपा। प्रशासन की इस पहल से नरेश को इलाज में आर्थिक मदद मिलेगी। जरूरतमंदों की सहायता के लिए उठाया गया यह कदम मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है। P.NEWZ INDIA – सच के साथ हर कदम। #Shivpuri #Badarwas #NareshKhandel #CollectorArpitVerma #RedCross #आर्थिकसहायता
Karera, Shivpuri | Nov 4, 2026
करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.50 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 13.26 ग्राम मादक पदार्थ जब्त पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171 #KareraPolice #Shivpuri #MPPolice #SmackSeized #PoliceAction #CrimeNews #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Nov 4, 2026
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित लोगों से जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के शीघ्र एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिला। P.NEWZ INDIA पत्रकार राम मनोहर मिश्रा #ShivpuriPolice #जनसुनवाई #YangchenDolkarBhutia #ShivpuriNews #PolicePublicHearing #PNEWZINDIA #शिवपुरी_समाचार
Karera, Shivpuri | Nov 4, 2026
कोलारस में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन अतिक्रमण से कराई मुक्त जगतपुर और कोलारस में संयुक्त कार्रवाई कर 5.088 हेक्टेयर भूमि से हटाया अवैध कब्जा, करीब 5 करोड़ रुपये की जमीन प्रशासन ने कराई मुक्त। शिवपुरी। जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस अनुविभाग के ग्राम जगतपुर और कोलारस नगर में प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान राजस्व विभाग, नगर निकाय और पुलिस बल की मौजूदगी में करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। जगतपुर में 1 करोड़ की जमीन कराई मुक्त प्रशासनिक टीम ने ग्राम जगतपुर में शासकीय आबादी गांवठान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यहां सर्वे नंबर 27, 28, 30, 34 और 35 की कुल 5 भूमियों पर अवैध कब्जा किया गया था। इनका कुल रकबा 0.272 हेक्टेयर बताया गया है। उक्त भूमि पर अनिल कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार एवं लोकेन्द्र कुमार द्वारा बाउंड्री बनाकर कब्जा किया गया था। प्रशासन ने कार्रवाई कर लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को मुक्त कराया और नगर परिषद को सुपुर्द कर दिया। कोलारस में 4 करोड़ की मंदिर भूमि से हटाया कब्जा इसी क्रम में कोलारस नगर में माफी राम जानकी मंदिर के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की। यहां सर्वे नंबर 726 से 732 तक तथा 1507 से 1515 तक कुल 16 सर्वे नंबरों की 4.816 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। इस भूमि पर प्रदीप बैरागी, मुरारी पाल, दामोदरदास बैरागी, संजय बैरागी, सोनू बैरागी, योगेश बैरागी एवं राहुल बैरागी के कब्जे बताए गए थे। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसके बाद भूमि को हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया। न्यायालयीन आदेश के बाद हुई कार्रवाई प्रशासन के अनुसार, इन मामलों में तहसीलदार कोलारस के न्यायालय में विधिवत प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की गई थी। न्यायालय द्वारा बेदखली आदेश पारित करते हुए संबंधित लोगों को सात दिवस के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। प्रशासन ने दी आगे भी कार्रवाई की चेतावनी इस पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवदयाल धाकड़, तहसीलदार प्रदीप भार्गव, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, नगर निकाय के कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय एवं मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पत्रकार राम मनोहर मिश्रा 📞 मो. 7470902171 #Shivpuri #Kolaras # encroachment #प्रशासनिककार्रवाई #सरकारीजमीन #अतिक्रमणमुक्त #MadhyaPradesh #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Nov 3, 2026
विष्णु मंदिर के पास युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल शिवपुरी। शहर में महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना फिजीकल पुलिस ने विष्णु मंदिर के पास एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णु मंदिर के पास युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। जब युवती ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फिजीकल पुलिस ने अपराध क्रमांक 236/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी बृजमोहन गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना फिजीकल पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Karera, Shivpuri | Nov 3, 2026
शिवपुरी में नो एंट्री में घुसे 6 भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाने पहुंचाए शिवपुरी। शहर में नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने आज अभियान चलाकर नो एंट्री में घुसे 6 भारी वाहनों को जब्त किया। यातायात पुलिस की टीम ने आईटीआई तिराहा, फॉरेस्ट चुंगी फतेहपुर रोड एवं भूत पुलिया से इन भारी वाहनों को पकड़कर थाने पहुंचाया। अब संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई अथवा न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। इन रास्तों से शहर में प्रवेश कर रहे भारी वाहन जानकारी के अनुसार, आईटीआई तिराहा, फॉरेस्ट चुंगी फतेहपुर रोड और भूत पुलिया पर यातायात पुलिस के नियमित पॉइंट नहीं लगते हैं। इसी वजह से इन रास्तों का इस्तेमाल कर भारी वाहन नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर जाते हैं। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि इन प्रमुख रास्तों पर नियमित पुलिस पॉइंट लगाए जाते हैं या नहीं, ताकि भविष्य में भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जा सके। पत्रकार राम मनोहर मिश्रा P.NEWZ INDIA | समाचार एवं डिजिटल मीडिया #ShivpuriNews #TrafficPolice #NoEntry #PoliceAction #HeavyVehicles #ShivpuriPolice #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Nov 3, 2026