सोरांव: मऊआइमा इलाके में महिला के घर में दुबारा चोरी और आग लगाने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के किरांव डिहवा गांव में एक महिला के घर में दोबारा आग लगने और चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी जान को खतरा बताया है। शना बानो पत्नी असलम अली ने मंगलवार 22 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई।रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए थे।वे नकदी और दूसरे कीमती सामान चुराकर ले गए। जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है।