उज्जैन: त्रिवेणी के पास शिप्रा नदी में गिरे युवक को रेस्क्यू टीम ने ढूंढा, कल से चल रहा था तलाशी अभियान 🌊🚨
उज्जैन के त्रिवेणी शनि मंदिर के समीप पुराने पुल से मंगलवार को शिप्रा नदी में गिरे 19 वर्षीय दिव्यांग युवक राहुल को ढूंढने में रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह होमगार्ड के गोताखोरों और पुलिस ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से युवक को नदी से बरामद कर लिया गया। ज्ञात हो कि शक्करवासा निवासी राहुल मानसिक रूप से बीमार था और उसे मिर्गी की शिकायत थी। आशंका जताई जा रही है कि कल पुल से गुजरते समय मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में गिर गया था। पुलिस ने अब पंचनामा बनाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#UjjainNews #ShipraRiver #RescueOperation #TriveniUjjain #siti24ujjain