उज्जैन: पुराने पुल से शिप्रा नदी में गिरा 19 वर्षीय दिव्यांग युवक, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, रेस्क्यू जारी 🌊🚨
उज्जैन में शक्करवासा निवासी 19 वर्षीय राहुल नामक एक दिव्यांग युवक मंगलवार को त्रिवेणी स्थित पुराने पुल से शिप्रा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और उसे मिर्गी की शिकायत थी। आशंका है कि पुल से गुजरते समय मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे के कारण अभियान रोकना पड़ा। टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार सुबह फिर से युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
#UjjainNews #ShipraRiver #RescueOperation #TragicIncident #siti24ujjain