पोड़ैयाहाट: 41 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा को लेकर गोड्डा में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
41 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा को लेकर गोड्डा में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिली जानकारी के अनुसार टॉक शो, वर्कशॉप एवं सामुदायिक बैठक के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया। यह नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा।