नावानगर: सिकरौल में युवक के मोबाइल में हथियार की तस्वीर मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ा, बाद में घर से देशी कट्टा बरामद
अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिकरौल थाना पुलिस को सफलता मिली है। नवपदस्थापित एएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने एक युवक के घर से देशी कट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।