सोराव क्षेत्र के अकारीपुर गांव स्थित सुमन अस्पताल पर नवजात जुड़वां बच्चों की मौत में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार की दोपहर आक्रोशित परिजनों ने सोराव-कलंदरपुर मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।पीड़िता आरती को प्रसव पीड़ा होने पर अकारीपुर के सुमन अस्पताल में भर्ती कराया था। जिससे प्रसव के बाद जन्म लेने वाले जुड़वां बच्चों की मौत हो गई है।