किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर POSH एक्ट पर प्रशिक्षण
किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में डीएम नवीन कुमार के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने को लेकर POSH Act-2013 पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम लोक शिकायत, एडीएम विभागीय जांच, एसडीएम किशनगंज, श्रम अधीक्षक एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम किशनगंज, अंकिता सिंह ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्रशिक्षण के दौरान कुमारी गुड्डी, शिक्षिका, UMS बेलवा, काशीपुर ने POSH Act-2013 के प्रावधानों, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत प्रक्रिया एवं महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। POSH Act का उद्देश्य सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक-संवेदनशील कार्यस्थल सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अंकिता सिंह ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। POSH Act के प्रावधानों के प्रति जागरूकता से सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।” कार्यक्रम मंच संचालन प्रीति कुमार, महिला पर्यवेक्षिका ने किया, जबकि अंत में जिला मिशन समन्वय शाहनवाज़ आलम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय सभी कार्यालय प्रधान के साथ जेंडर स्पेशलिस्ट, सुशील कुमार झा, लेखा सहायक, बसंत कुमार शर्मा, केस वर्कर वन स्टॉप सेंटर, टुम्पा दास,अशोक एवं श्यामा कुमारी सहित संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #viralpost #2026Goals #vacaciones #newyork