घाटमपुर: 18 साल से मालखाने में कैद राधा रानी, जन्माष्टमी पर भक्तों को खल रही राधा रानी की कमी
भदरस गांव स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन भक्तों को 18 साल पुरानी चोरी की घटना आज भी याद आ रही है। वर्ष 2008 में मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में शामिल राधा रानी की प्रतिमा पुलिस ने बरामद कर ली थी। इसके बाद से प्रतिमा घाटमपुर कोतवाली के मालखाने में रखी है।