भंडरा: भंडरा थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा, थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य का संदेश दिया
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भंडरा थाना परिसर में शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगे का झण्डोत्तोलन हुआ। भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। तिरंगा लहराते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना दिखाई दी। इस दौरान थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।