भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे राष्ट्रीय आयुष अभियान के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना रहा।