भंडरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार दोपहर 2 बजे बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायतवार प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा के तहत संचालित बागवानी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।