मंडला: ग्राम मलधा में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, सिंचाई योजना में आमाखोह को जोड़ने की मांग की गई
Mandla, Mandla | Aug 20, 2026 ग्राम मलधा में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार चार बजे आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक में मलधा की सिंचाई योजना और उससे जुड़े गांवों को लेकर किसानों ने अपनी मांगें रखीं। किसानों ने बताया कि मलधा का पोषक ग्राम आमाखोह सिंचाई योजना की डीपीआर में शामिल नहीं है। किसानों ने मांग की कि आमाखोह को भी सिंचाई योजना मिले।