रमपुरा और लिमरुआ में आबकारी विभाग की दबिश, अवैध मदिरा बरामद
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व विभाग के सहयोग से मण्डला शहर में अवैध शराब के विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान रमपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति के कब्जे से विक्रय के लिए रखी गई देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद कर जप्त की गई। इस मामले में आरोपी रतन सिंधिया के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार लिमरुआ क्षेत्र में बसंत टेकाम के कब्जे से 5 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर जप्त की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
67 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026