सोरांव: बहरिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर की कार्रवाई
बहरिया थाने में दिवाँशु पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम चैमलपुर थाना बहरिया द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया तथा गर्भपात कराया गया । जिसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू की गई थी। उपरोक्त आरोपी को शुक्रवार की दोपहर बहरिया क्षेत्रान्तर्गत चैमलपुर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।