घरघोड़ा: स्कूल छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाने वाले युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने बुलाकर दी कड़ी समझाइश
धरमजयगढ़ में छात्राओं के सामने अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने युवक को तलब कर कड़ी समझाइश दी। युवक ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिया। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है।