भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें!
भिलाई में बेहतर, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। नगर निगम भिलाई को स्वीकृत 50 ई-बसों में से प्रथम चरण की तैयारियों के तहत पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस का कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बस का ट्रायल भी किया गया।
ई-बस सेवा शुरू होने से नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा स्वच्छ एवं हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#ElectricBus #भिलाई #हरितपरिवहन #दुर्गजिला #जिलाप्रशासनदुर्ग
Durg, Chhattisgarh | Nov 19, 2026