🐄 **गोपाष्टमी पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रवासी पक्षियों के लिए बर्ड टॉवर का किया लोकार्पण**
दुर्ग जिले के परसदा गांव स्थित विश्वगीता धेनू गोविंद पक्षी सेवाधाम में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर चारा खिलाया तथा प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए निर्मित बर्ड टॉवर का लोकार्पण किया।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि **गौसेवा केवल पूजा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बीमार, घायल, वृद्ध और बेसहारा गौवंश की देखभाल भी पूरे समाज की जिम्मेदारी है।** उन्होंने गौवंश के लिए गौ अस्पताल, रेस्क्यू सेंटर एवं आधुनिक एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि इस धाम में अब तक 285 से अधिक गौमाताओं और नंदी बाबाओं का रेस्क्यू किया गया है तथा वर्तमान में 227 गौवंश की देखभाल की जा रही है।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने पशु-पक्षियों के प्रति दया, जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
#Gopashtami2026 #GovernorChhattisgarh #Durg #गौसेवा #जीवदया पर्यावरण_संरक्षण जिला_प्रशासन_दुर्ग