🎓 **शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय दुर्ग के प्रथम बैच का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित**
शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय दुर्ग के बी.पी.टी. (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 16 से 21 नवंबर 2026 तक छह दिवसीय ‘दीक्षारंभ’ इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संस्थागत गतिविधियों एवं फिजियोथेरेपी के व्यावसायिक दायित्वों से परिचित कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डॉ. मनीष कुमार द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) के अंतर्गत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. नितिन वले, डॉ. मनीष पाटिल, डॉ. स्वाति हिवाले, डॉ. चानन गोयल, डॉ. शालिनी सिंघल सहित चिकित्सा महाविद्यालय एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए यह दीक्षारंभ कार्यक्रम ज्ञान, कौशल, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों के साथ एक कुशल और समर्पित स्वास्थ्य पेशेवर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत है।
#Durg #PhysiotherapyCollege #Diksharambh2026 #MedicalEducation #जिला_प्रशासन_दुर्ग