जनशिकायतों का समय-सीमा में गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी – कलेक्टर अभिजीत सिंह
कल कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सेवा-सेतु, पीजीएन, जनदर्शन एवं वेबपोर्टल से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए।
बैठक में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मुआवजा वितरण, स्वामित्व योजना, धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं नए कम्पोजिट भवन के निर्माण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने किसानों को स्वीकृत मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.के. दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस एवं श्री खेमलाल वर्मा सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#Durg #Janshikayat #CollectorDurg #DistrictAdministrationDurg #धानखरीदी2026
1 views | Durg, Chhattisgarh | Nov 18, 2026