नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की समीक्षा, 20 नवंबर तक क-1 आवेदन भरवाने के दिए निर्देश।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली एवं जामुल नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने विधानसभा मतदाता सूची में नाम दर्ज नागरिकों से क-1 आवेदन भरवाकर नगरीय निकाय की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। साथ ही बीएलओ को घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों से 20 नवंबर तक आवेदन भरवाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
कलेक्टर ने दावा-आपत्तियों का समय-सीमा में निराकरण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन की प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार प्रदान करने हेतु पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों की जांच एवं निकायवार सूची तैयार करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
#NagarNikayChunav2026 #Durg #ElectionPreparation #VoterList #DistrictAdministrationDurg