घरघोड़ा: रायगढ़ में रफ्तार का कहर, रेत लोड ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय युवक की जान ली; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़ के कलमी में रेत लोड ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय राजेश महंत की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। ग्रामीणों ने इलाके में लगातार हो रहे अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।