सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर मंडी समीप ट्रक ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और दो की हालत गंभीर
मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर मंडी समीप सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी पटरी पर पहुंच गई। सामने से आ रही पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सवार सुधीर कुमार साहू (22), पुत्र स्वर्गीय फूलचंद साहू निवासी पट्टी महरौदा, की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी कमलेश विश्वकर्मा व ट्रक चालक महेंद्र यादव घायल हो गया।