घाटमपुर: यूपी: कच्चा मकान गिरने से पिता और तीन बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर, मौके पर प्रशासन मौजूद
साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर पिता मुकेश (45) और उनकी चार बेटियां माया (16), नीतू (12), पल्लवी (7) और काजल (19) मौजूद थीं। मकान गिरने से पांचों मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हाथों और उपलब्ध साधनों से मलबा हटाकर रेस्क्यू शुरू किया।