घाटमपुर: नौरंगा पुलिस चौकी के सामने सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक चालक घायल
तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गोरा गोपालपुर जा रहे बाइक सवारों को नौरंगा चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे 70 वर्षीय बलराम पुत्र जगन्नाथ, निवासी चंदनपुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक राजेंद्र कुमार पुत्र बलराम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा।