सोरांव: मऊ आइमा इलाके में महिला के घर का ताला तोड़कर जेवरात चुराने का आरोप, शिकायत दर्ज
मऊ आइमा इलाके की एक महिला का आरोप है कि 4 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे परिवार के ही कुछ लोगों ने कथित रूप से उसकी पुत्री के कान में पहनी सोने की बाली जबरन छीन ली। विरोध करने पर पीड़िता और उसकी पुत्री के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई तथा कथित तौर पर गाली-गलौज व बत्तमीजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने नामजद करते हुए तहरीर दी।