पोड़ैयाहाट: गढ़ी पुल पर ग्रामीणों ने पुल-अप्रोच सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जताया आक्रोश
पुल और अप्रोच सड़क निर्माण में हो रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ गढ़ी पुल पर ग्रामीणों ने गुरुवार को बबाल काटा।ग्रामीणों की सूचना पर भाजपा नेता देवेंद्र नाथ सिंह सबसे पहले पहुंचे।साइट निरीक्षण करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर को निर्माण कार्य में अनियमितता दिखाई गई । तेज बारिश में घटिया पिचिंग किए जाने को ले आपत्ति जताया गया।