*प्रखंड बसंतपुर पहुंचकर जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनियो से किया संवाद:*
*जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर की विस्तृत चर्चा*
*जन समस्याओं का नियमानुसार निराकरण के लिए तत्पर रहे पदाधिकारी : डीएम*
*प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर जिलाधिकारी ने दिया बल*
आज दिनांक-02.10.2026 को श्री विजय प्रकाश मीणा, भा.प्र.से. जिला पदाधिकारी सिवान ने बसंतपुर प्रखंड का भ्रमण किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा नये प्रखण्ड कार्यालय भवन के निर्माण, पंचायत सरकार भवन, नल जल, प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम की भूमि चिन्हित करने सहित आमजनों से बातचीत करते हुए क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति तथा लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी।
प्रखंड सभागार बसंतपुर में जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रखंड प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजनों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में पूरी सतर्कता बरतने तथा निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने आम लोगों से किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उचित माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि नियमानुसार उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विकास योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सभी जनकल्याणकारी सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। इसके लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रभारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan #सिवान #सीवान #CMSamrat
16 views | Siwan, Bihar | Oct 2, 2026