प्रतापगढ़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की कमाई से अर्जित करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि फरवरी में तस्कर नारायण मीणा से 5 करोड़ की एमडी व केमिकल बरामद हुआ था, जो कुख्यात तस्कर उस्मान खान के लिए काम करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी का 60 लाख का मकान और 10 लाख की बोलेरो तस्करी के पैसों से खरीदी गई थी। नई दिल्ली कंपीटेंट अथॉरिटी से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने इस संपत्ति को फ्रीज कर बोर्ड लगा दिया है।
#PratapgarhPolice #RajasthanPolice #DrugSmuggling #PropertySeized #ArnodPolice
Dungarpur, Dungarpur | Jun 5, 2026