मंझौल के बसौना घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबे तीन बच्चे, देर शाम तक SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
बेगूसराय/मंझौल। मंझौल अनुमंडलीय क्षेत्र के बसौना घाट पर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की।
डूबने वाले बच्चों की पहचान ऋषिकेश कुमार (12 वर्ष), पिता मुन्ना यादव, मंझौल-01 वार्ड-03; पवन कुमार (11 वर्ष), पिता अर्जुन यादव, मंझौल-01 वार्ड-03; और आदर्श कुमार (13 वर्ष), पिता बबलू साहनी, मंझौल-03 वार्ड-06 के रूप में बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, बच्चे नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों बच्चे भी पानी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शाम करीब साढ़े छह बजे तक SDRF की टी�
Bihar, India | Aug 17, 2026