पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की खेती को मिला जीवनदान
विगत 24 घंटे से हो रही लगातार रुक-रुक कर बारिश से पोड़ैयाहाट में धान की खेती को जीवनदान मिल गया है।बुधवार दिन के डेढ़ बजे भी रिमझिम बारिश हो रही थी। हालांकि लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है लेकिन इसने धान के लिए अमृत का काम किया है। खेतों में पानी होने से बचे खुचे क्षेत्रों में धान की रोपाई हो रही है।