चारामा में सूने मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चारामा पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए चारामा पहुंचे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, 2 मोबाइल और 3,200 रुपये नगद समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश कावड़े (30), निवासी नारायणपुर और जगिता सलाम (29), निवासी कोरर, कांकेर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों ने रतेसरा स्थित सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया है। मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
#thelivenews #brekingnews #reels #shorts #charama
Kanker, Kanker | Sep 11, 2026