कांकेर शहर में लगातार करीब 24 घंटे हुई बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब नजर आ रही हैं, जिससे आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है। कई जगह सड़क और पानी का स्तर एक जैसा दिखाई देने से वाहन चालकों को दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।
जलभराव के चलते पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की जरूरत है।
लगातार बारिश के कारण कांकेर शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत देने की मांग की है�
Kanker, Kanker | Sep 11, 2026