कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर छात्रों एवं क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में विद्यालय परिसर में शीघ्र खेल मैदान निर्माण की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है।
कांकेर जिले के विकासखंड ग्राम दुर्गूकोंदल में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकलव्य हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहकर अध्ययन कर रहे हैं। लेकिन विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए वर्तमान में कोई व्यवस्थित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है।
छात्रों का कहना है कि खेलकूद बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल मैदान के अभाव में विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि �
Kanker, Kanker | Sep 11, 2026