Public App Logo
Profile Picture

The Live News

@usr02539922
598Followers
0Following
नदी पार कर गांव पहुंचे कलेक्टर, स्वास्थ्य और विकास कार्यों का लिया जायजा

कांकेर: कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और SP निखिल राखेचा,जिला पंचायत सीईओ हरेश मांडवी और जिला प्रशासन की टीम ने कोयलीबेड़ा विकासखंड के दूरस्थ और दुर्गम गांवों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम कंदाड़ी में मलेरिया से पीड़ित 8 वर्षीय बालक को अपनी मोटर बोट में बैठाकर सिविल अस्पताल पखांजूर पहुंचाया और भर्ती कराकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने SP निखिल राखेचा,जिला पंचायत सीईओ हरेश मांडवी और जिला प्रशासन टीम ने कंदाड़ी, आलदंड, खैरीपदर, बांगोभोड़िया सहित कई गांवों का दौरा कर आश्रम छात्रावासों, स्कूलों और ग्रामीणों के घरों में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में 217 ग्रामीणों की जांच की गई, जिनमें 8 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले। सभी का तत्काल उपचार शुरू कराया गया।

दौरे के दौरान कलेक्टर SP निखिल राखेचा,जिला पंचायत सीईओ हरेश मांडवी और जिला प्रशासन टीम ने पखांजूर के समीप अंजाड़ी नाला पुल का निरीक्षण भी किया। पुल में दरार मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहनों, विशेषकर सूरजगढ़ माइंस से जुड़े वाहनों के आवागमन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।

बेचाघाट में जलभराव के कारण कलेक्टर,SP,जिला पंचायत ceo और तमाम जिला प्रशासन टीम ने मोटर बोट से नदी पार कर मोटरसाइकिल से कंदाड़ी, खैरीपदर और बांगोभोड़िया पहुंचकर जर्जर स्कूल भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने नए भवनों के प्रस्ताव भेजने, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण जल्द पूरा कराने और छात्रावासों की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में दो अतिरिक्त मोटर बोट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

इसके अलावा कंदाड़ी में नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश दिए तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>
ग्राउंड रिपोर्ट: ग्रामीणों से खास बातचीत, जानिए कैसे हुआ भालू का हमला

 <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhalu nis:value=bhalu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsvideoシ nis:value=reelsvideoシ nis:enabled=true nis:link/>
“भालू के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर के अलबेलपारा में दिखा भालुओं का झुंड, मोहल्लेवासियों में दहशत...! 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/>
भालू के हमले में मौत, फिर भी शव को नोचता रहा खूंखार भालू 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=newsupdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/>
भालू को लगी भूख या खाने की खुशबू? हीरा पैलेस बीयर बार के किचन में घुसते ही 
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=newsupdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/>
.
भालू हमले के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, देखिए क्या बोले

<nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhalu nis:value=bhalu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videoviral nis:value=videoviral nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर ब्रेकिंग -  2 ग्रामीण की मौत,,,मादा भालू के हमले से हुई मौत,,,एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल,,,शावक की मौत के बाद आक्रामक हुई मादा भालू,,,वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद,,,ग्रामीणों को आसपास से दूर रहने की जा रही अपील,,,नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला का मामला. <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=beer nis:value=beer nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में मादा भालू ने 2 लोगों को मौत के घाट उतार कर 1 को घायल कर दिया. 2 लोगो को मारने के बाद भालू शवो को नोचता रहा, जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला. 

घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत लारगांव मरकाटोला की बताई जा रही है. यहाँ मादा भालू ने मंगलवार को अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया. भालू उस दौरान स्कूल के पीछे मौजूद रहा. लेकिन आज सुबह गाय चराने गए एक ग्रामीण युवक पर भालू ने हमला कर दिया. जिसे बचाने गई दोनों बहनों पर भी भालू ने हमला किया. हमले में भाई और 1 बहन की मौत हो गई, जबकि एक बहन गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसका उपचार अस्पताल में जारी है. 2 लोगो को मौत कर घाट उतारने के बाद भालू मृतकों के शव के पास नहीं हटा और नोचता रहा. जिसे देख ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए. वन विभाग ने मोर्चा संभाला लेकिन भालू शव के पास ही मौजूद रहा. इस दौरान विधायक आशाराम नेताम भी मौके पर मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि वह तत्काल मृतकों को मुआवजा दिलवाएंगे. स्तिथि को देखते हुए रायपुर से वन विभाग की टीम पहुंची,  जिन्होंने भालू को ट्रेंकुलाइज किया. लेकिन ग्रामीणों का घुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ. भालू के बेहोश होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने भालू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. वन विभाग और पुलिस की टीम ने भी ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों भालू पर हमले करने को अमादा रहे. कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश भालू और मृतकों के शव को मौके से निकाला गया. लेकिन यहां पर भी मामला शान्त नहीं हुआ लोगो ने मीडिया की गाड़ियों को भी घेर लिया और जाने से रोकते रहे. 

इस तरह की यह कोई पहल घटना नहीं जब भालू ने किसी की जान ली हो, इसके पूर्व भी इस तरह की घटना कांकेर जिले से सामने आती रही है. जिले में मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद अब बढ़ता जा रहा है. जिसे रोकने प्रयास किया जाना आवश्यक है.

 <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhalu nis:value=bhalu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videosvirales nis:value=videosvirales nis:enabled=true nis:link/>
मलेरिया पीड़ित मासूम को गोद में लेकर घंटों डोंगी का इंतजार करती रही मां, उफनती नदी ने बढ़ाई मुश्किलें, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड से एक बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आवागमन की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। खैरीपदर गांव में एक मां अपने मलेरिया पीड़ित मासूम बेटे को गोद में लेकर घंटों नदी किनारे डोंगी (नाव) का इंतजार करती रही, ताकि इलाज कराने के बाद किसी तरह घर लौट सके।

जानकारी के अनुसार, बच्चे को तेज बुखार होने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जांच में बच्चे में मलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद जब मां अपने बेटे को लेकर घर लौटने लगी तो उफान पर बह रही नदी उसके सामने सबसे बड़ी बाधा बन गई। पुल नहीं होने के कारण उसे नदी पार करने के लिए डोंगी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वह बीमार बच्चे को गोद में लेकर नदी किनारे घंटों बैठी रही।

बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में खैरीपदर सहित आसपास के ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम, इलाज, स्कूल और बाजार जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। कई बार डोंगी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।

इस घटना ने एक बार फिर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खैरीपदर क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन के लिए पुल का निर्माण कराया जाए और बारिश के मौसम में मरीजों के लिए विशेष परिवहन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
जंगल में भालू की दिलचस्प हरकत, आराम से नारियल खाते आया नज़र 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=beer nis:value=Beer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 

देवों के देव महादेव की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। भगवान शिव आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।

हर हर महादेव! 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sawan nis:value=sawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahadev nis:value=mahadev nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harharmahadev nis:value=harharmahadev nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shiv nis:value=shiv nis:enabled=true nis:link/>
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से पहले ही BJP कर रही थी  जश्न की तैयारी, लेकिन नतीजों ने पूरा समीकरण ही बदल दिया..! 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=bjp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankipur nis:value=Bankipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=elections nis:value=elections nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nitinnabin nis:value=nitinnabin nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narendramodi nis:value=NarendraModi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
अंडा नहीं मिलने से नाराज़ युवक एयरटेल टावर पर चढ़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

• ग्रामीणों और पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया।

युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है, उसे प्रतिदिन अंडा खाने की आदत है।

 युवक की पहचान शिव शंकर, पिता शुकुल, निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है।

लखनपुर थाना क्षेत्र इलाके की घटना। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vira nis:value=vira nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/>
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरजू शोरी ने द लाइव न्यूज से की खासबात..देखिए क्या कहा ..?

 <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videoviral nis:value=videoviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicalnews nis:value=PoliticalNews nis:enabled=true nis:link/>
पाइपलाइन जोड़ने का काम कर रहा मजदूर जेसीबी चालक ने डाल दी मिट्टी, 4 दिन बाद बैठी अवस्था में मिला शव

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगनझर में एक मजदूर जिंदा गड्ढे में दफन हो गया. बताया जा रहा है कि मजदूर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का कार्य कर रहा था. इस दौरान जेसीबी चालक की लापरवाही ने मजदूर की जान ले ली. 4 दिन बाद मजदूर का शव खोद कर निकाला गया.

 <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/>
स्थान कांकेर 
रिपोर्टर वीरेन्द्र यादव WT ग्राउंड से 

लगातार बारिश में शामतरा नहर कैनाल की खुली पोल, घटिया निर्माण से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज

कांकेर। जिले में लगातार हो रही बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर ग्राम शामतरा में निर्मित नहर नाली (कैनाल) का हिस्सा तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। कैनाल टूटने से बड़ी मात्रा में पानी किसानों के खेतों में भर गया, जिससे कई किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न होकर खराब हो गईं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नहर निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान ही कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत देकर गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन किसी ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया। अब लगातार बारिश के बाद कैनाल टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र मेश्राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त कैनाल की जल्द मरम्मत कराई जाएगी ताकि आगे और नुकसान न हो। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

मौके पर अधिकारी धर्मेंद्र मेश्राम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण भारतमाला सड़क परियोजना से ओवरफ्लो होकर बड़ी मात्रा में पानी कैनाल तक पहुंचा, जिससे पानी किसानों के खेतों में फैल गया और यह स्थिति निर्मित हुई। विभाग पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

इधर ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप किया गया होता तो कैनाल इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती। उनका आरोप है कि निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण आज किसानों को अपनी मेहनत की फसल गंवानी पड़ रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खबर सामने आने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद आखिर कब तक इस क्षतिग्रस्त कैनाल की मरम्मत होगी और प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल पाएगा। फिलहाल पूरे मामले ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=Viral nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videoviral nis:value=videoviral nis:enabled=true nis:link/>
बिजली दर वृद्धि, स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कांकेर में की पत्रकार वार्ता, जिला कांग्रेस ने आंदोलन की रूपरेखा की जारी
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिजली दरों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर लगाए जाने, प्रीपेड (रिचार्ज आधारित) स्मार्ट मीटर व्यवस्था तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की। 

पत्रकार वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में सभी जिलों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया जाएगा। दूसरे चरण में 2 अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे तथा आम जनता से बिजली दर वृद्धि वापस लेने के समर्थन में अभियान चलाएंगे। दो माह तक अभियान चलाने के बाद एकत्रित आवेदनों को बिजली विभाग के कार्यालयों में जमा किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में श्री राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर को रिचार्ज आधारित (प्रीपेड) बनाए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज कराना पड़ेगा। रिचार्ज समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति बंद होने की आशंका रहेगी, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानी होगी।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाना और उन्हें प्रीपेड व्यवस्था में बदलना जनहित के खिलाफ है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू की जाए, स्मार्ट मीटर एवं प्रस्तावित रिचार्ज आधारित (प्रीपेड) व्यवस्था को वापस लिया जाए तथा उपभोक्ताओं के पुराने मीटर यथावत रखे जाएं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांकेर जिले में यह आंदोलन पूरी ताकत से चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से इस जनहित आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव जनक नन्दन कश्यप, श्रीमति नवली मीना मांडवी, तरेंद्र भंडारी, पुरुषोत्तम पाटिल,प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस सरजू शोरी,जिला महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, राजेंद्र साहू, अखिलेश चन्देल,मृदुला भास्कर, मनोज जैन,गफ्फार मेमन, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, पुरुषोत्तम सिंहा, भौम सिंह नाग, शेष गजबिय, राजा ठाकुर, लक्ष्मण पूरी, सीमा मिश्रा, रंजन गोस्वामी, प्रशांत सिन्हा, कांति नाग ,अमित साहू,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=Viral nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, दो की मौत 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jammukashmir nis:value=jammukashmir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=attack nis:value=attack nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/>
विशालकाय अजगर की दस्तक, अलबेला पारा की नाली में दिखा 15 फीट लंबा सांप..
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=newsupdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/>
तेज बहाव के बीच युवक ने बाइक लेकर नाला पार करने की कोशिश की।
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=newsupdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर का नया बस स्टैंड बना तालाब, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsinstagram nis:value=reelsinstagram nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर ब्रेकिंग

नाव से नदी पार करते शिक्षकों का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल

नाव के सहारे नदी पार करते पुरुष शिक्षकों में महिला शिक्षक भी शामिल

वायरल वीडियो में शिक्षकों का छलका दर्द

बताया कि रोजाना किस तरह नदी पार कर पहुंचते है स्कूल

शासन प्रशासन तक अपनी समस्या बताते दिखे शिक्षक

वीडियो कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके का बताया जा रहा  <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=kanker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bastar nis:value=bastar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर जिले के चारामा के एक सुने मकान में हुई 10 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोसी चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने  सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम की चोरी की थी. जिसे पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुआर चारामा के वार्ड क्रमांक-02 में रहने वाले रमेश मेश्राम अपने निजी कार्य से परिवार के साथ धमतरी गए हुए थे. इसी दौरान चोर ने 17 जुलाई को जानकारी मिली कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ है. वापस घर लौटने ओर देखा कि अज्ञात चोर ने पीछे के दरवाजे से घर मे घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी सहित कुल 10 लाख रुपये की  चोरी कर ली है. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच आगे बढ़ाई गई. इस दौरान लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही पड़ोसी पवन सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसने अपने निजी स्वार्थ के लिए चोरी किया जाना स्वीकार किया. आरोपी के पास से पुलिस चोरी किये गए सोने, चांदी के आभूषण, नगदी रकम सहित मोटरसाइकिल, मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर लिया है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. 

<nis:link nis:type=tag nis:id=shorts nis:value=shorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideos nis:value=viralvideos nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsinstagram nis:value=reelsinstagram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर ब्रेकिंग :4 नग टिफिन आईईडी बम बरामद

खड़का और निलेगोंदी गांव के जंगल से हुआ बरामद

एक 5 किलोग्राम और तीन 3 किलोग्राम वजनी बताये जा रहे आईईडी

इलाके की सर्चिंग के दौरान किया गया बरामद

बीडीएस टीम की मदद से IED को मौके पर किया गया डिफ्यूज़

इलाके में सर्चिंग जारी

आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का मामला. 
<nis:link nis:type=tag nis:id=thelivenews nis:value=thelivenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naxalite nis:value=naxalite nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bastar nis:value=bastar nis:enabled=true nis:link/>