आतुरगांव की जर्जर पुलिया को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, प्रशासन ने एक सप्ताह में काम शुरू कराने का दिया आश्वासन
ग्राम आतुरगांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुलिया की बदहाल स्थिति तथा वर्षों से बंद पड़े निर्माण कार्य के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर (ग्रामीण) के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जोरदार चक्काजाम एवं विरोध प्रदर्शन किया।
लंबे समय से पुलिया की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा निर्माण एवं मरम्मत कार्य को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसी के विरोध में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।
चक्काजाम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार विकास के बड�
Kanker, Kanker | Sep 11, 2026